सदस्य घोषणा एवं नियम एवं शर्तें
1. मैं संस्था के संविधान, नियमों और भारत के सभी लागू कानूनों का पालन करूंगा/करूंगी।
2. मैं अपने नाम पर बिना लिखित अनुमति किसी से दान, चंदा या शुल्क प्राप्त नहीं करूंगा/करूंगी।3. मैं संस्था के नाम पर कोई बैंक खाता, यूपीआई, क्यूआर कोड या अन्य भुगतान माध्यम संचालित नहीं करूंगा/करूंगी।
4. मैं संस्था का नाम, लोगो, लैटरहेड, पहचान पत्र या मोहर का निजी लाभ के लिए उपयोग नहीं करूंगा/करूंगी।
5. मैं किसी भी अवैध, धोखाधड़ी या कानून-विरुद्ध गतिविधि में शामिल नहीं होऊँगा/होऊँगी।
6. मैं संस्था की गोपनीय जानकारी बिना अनुमति साझा नहीं करूंगा/करूंगी।7. लिखित अनुमति होने पर ही धन संग्रह करूंगा/करूंगी और पूरी राशि अधिकृत खाते में जमा करूंगा/करूंगी।
8. सोशल मीडिया या अन्य माध्यम पर संस्था के बारे में गलत जानकारी नहीं फैलाऊंगा/फैलाऊंगी।
9. सदस्यता समाप्त होने पर या निर्देश मिलने पर, पहचान पत्र, मोहर तथा सभी सामग्री तुरंत वापस करूंगा/करूंगी।10. नियमों के उल्लंघन पर संस्था मेरी सदस्यता निलंबित या समाप्त कर सकती है।
11. अगर मेरे किसी कार्य से संस्था को आर्थिक, कानूनी या प्रतिष्ठा का नुकसान होता है तो संस्था आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर सकती है। घोषणा मैं पुष्टि करता/करती हूं कि मैंने उपरोक्त सभी नियम एवं शर्तें पढ़ ली हैं, समझ ली हैं और इनके पालन के लिए सहमत हूं।